Lakshmi Ji ki Aarti and song in hindi

Lakshmi Ji ki Jai




 

श्री लक्ष्मी जी की आरती

 ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता तुम को निस दिन सेवत, मैया जी को निस दिन सेवत

हर विष्णु विधाता । ॐ जय लक्ष्मी माता ।

उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता ओ मैया तुम ही जग माता  सूर्य चन्द्र माँ घ्यावत, नारद ऋषि गाता ॐ जय लक्ष्मी माता ।। 

दुर्गा रूप निरन्जनि, सुख सम्पति दाता ओ मैया सुख सम्पति दाता । जो कोई तुम को ध्यावत, ऋद्धि सद्धि धन पाता ॐ जय लक्ष्मी माता ।।

तुम पाताल निवासिनि, तुम शुभ दाता ओ मैया तुम ही शुभ दाता । कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भव निधि की दाता ॐ जय लक्ष्मी माता ।।

जिस घर तुम रहती तहँ सब सदगुण आता । ओ मैया सदगुण आता । सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता ॐ जय लक्ष्मी माता ।। 

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता ओ मैया वस्त्र ना पाता खान पान का वैभव, सब तुम से आता ॐ जय लक्ष्मी माता ।।

शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता ओ मैया क्षीरोदधि जाता । रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ।।

महा लक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता ओ मैया जो कोई गाता ।

उर आनंद समाता, पाप उतर जाता

ॐ जय लक्ष्मी माता ।।

Post a Comment

0 Comments